Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लालू यादव की तबीयत और बिगड़ी, लगातार डैमेज हो रही है किडनी

लालू यादव की तबीयत और बिगड़ी, लगातार डैमेज हो रही है किडनी
, मंगलवार, 22 मार्च 2022 (17:46 IST)
रांची/नई दिल्ली। डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा काट रहे राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव की तबीयत मंगलवार को एक बार फिर बिगड़ गई। उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी लगातार डैमेज हो रही है। उन्हें हेलीकॉप्टर से दिल्ली लाया गया है। उनके साथ बेटी मीसा भारती भी हैं।
 
RIMS के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि लालू यादव के हार्ट और किडनी पर असर हुआ है। उन्हें दिल्ली AIIMS शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

डॉक्टर के मुताबिक राजद मुखिया की किडनी लगातार डैमेज हो रही है। उनकी किडनी 80 फीसदी तक काम नहीं कर रही है।  उनका क्रिएटिनिन के अलावा यूरिया का लेवल भी बढ़ गया है।
 
डॉक्टरों का कहना है कि अगर हालत में सुधार नहीं होता तो उनका डायलिसिस कराया जाएगा। लालू का रांची रिम्स में इलाज चल रहा है, लेकिन अब उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक लालू की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही बेटी मीसा भारती रांची पहुंच गई हैं। परिवार के बाकी लोग फिलहाल पटना में ही हैं। मीसा के अलावा राजद के राजद के कई कार्यकर्ता भी रिम्स पहुंच चुके हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी को CBI की विशेष कोर्ट ने लालू को चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में 5 साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया था। एक अप्रैल को उनकी जमानत पर सुनवाई होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

श्रीनगर में आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद, 24 घंटे में 4 हमले