Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारतीय नौसेना ने लांच किया मोस्ट साइलेंट शिप INS Androth

भारतीय नौसेना ने लांच किया मोस्ट साइलेंट शिप INS Androth
, शनिवार, 25 मार्च 2023 (21:56 IST)
नई दिल्ली। भार‍तीय नौसेना का INS Androth आठ एं‍टी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट्स (SWC) की दूसरी सीरीज को 21 मार्च 2023 को कोलकाता से लांच किया गया। इन आठ (ASW SWC) जहाजों का कॉन्ट्रेक्ट MoD और Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) के बीच कोलकाता में 29 अपैल, 2019 में साइन किया गया था।

इन जहाजों को भारत का सबसे 'साइलेंट' जहाज भी माना जा रहा है। INS Androth 77.6 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा है एवं 25 नॉट्स की अधिकतम गति से चल सकता है। GRSE द्वारा बनाए गए INS Androth को खासतौर पर तटीय पानी में एंटी-सबमरीन ऑपरेशन, पानी में माइन बिछाने एवं लो-इं‍टेंसिटी मेरिटाइम ऑपरेशनंस (LIMO) के लिए डिजाइन किया गया है।
webdunia

इसके अलावा इस जहाज का इस्तेमाल पेट्रोलिंग, खोज, रेस्क्यू ऑपरेशन से लेकर कई मिलिट्री मिशंस में किया जाएगा। INS Androth कम्यूनिकेशन सिस्टम्स, रैडार, सोनार और दुश्‍मन की सबमरीन को ट्रैक करने जैसी विशेषताओं से लैस है। बताया जा रहा है कि इस जहाज को 'स्टिल्थ' डिजाइन दिया गया है, जिससे उसका अंडरवॉटर पता लगा पाना मुश्किल है।

इन जहाजों के छोटे साइज के बावजूद, यह लाइटवेट टोरपिडोज, ASW रॉकेट्स और माइंस, क्लोज-इन हथियार (30mm बंदूकें) एवं 16.7mm स्टेबलाइज्ड रिमोट-कंट्रोल्ड बंदूकों से लैस है। नेवल परंपरा को ध्यान में रखते हुए शशि त्रिपाठी द्वारा जहाज को लांच किया गया। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 75 IPS अफसरों के ‌तबादले