Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

By-elections : 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग : केरल, त्रिपुरा व बंगाल की सीटों पर भारी मतदान, यूपी और उत्तराखंड में औसत

By-elections : 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग : केरल, त्रिपुरा व बंगाल की सीटों पर भारी मतदान, यूपी और उत्तराखंड में औसत
लखनऊ/अगरतला , मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (22:50 IST)
By-elections: 7 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में अधिकांश सीटों पर भारी मतदान दर्ज किया गया। उपचुनाव (By-elections) की मतगणना 8 सितंबर को होगी। इस चुनाव के परिणामों को साल के अंत में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' भारत की परीक्षा को तौर पर देखा जा रहा है।
 
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर में 89.20 प्रतिशत और बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में 83.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही धनपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मोहनभोग उपक्षेत्रीय कार्यालय के पास ग्रामीणों ने 5 मोटरसाइकलों में आग लगा दी जिससे तनाव उत्पन्न हो गया। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए।
 
त्रिपुरा में कांग्रेस ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को समर्थन दिया था। पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली में 'इंडिया' के घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। धूपगुड़ी में लगभग 76 प्रतिशत और पुथुपल्ली में लगभग 73 प्रतिशत मतदान हुआ है।
 
उत्तरप्रदेश के घोसी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव में 'इंडिया' ने संयुक्त मोर्चा बनाया था। यहां लगभग 50.30 प्रतिशत मतदान ही दर्ज किया गया और झारखंड के डुमरी में जहां कुल 2.98 लाख मतदाताओं में से 64.84 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तराखंड के बागेश्वर में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर रही, यहां 55.44 फीसदी मतदान हुआ।(भाषा) Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Article 370: सुप्रीम कोर्ट ने धारा 370 की याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा