Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अलपन बंदोपाध्याय के खिलाफ केंद्र का एक्शन, रोकी जा सकती है पेंशन या ग्रेच्युटी

अलपन बंदोपाध्याय के खिलाफ केंद्र का एक्शन, रोकी जा सकती है पेंशन या ग्रेच्युटी
, सोमवार, 21 जून 2021 (20:16 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कथित कदाचार और दुर्व्यवहार को लेकर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के खिलाफ बड़ी दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सलाहकार की भूमिका निभा रहे बंदोपाध्याय से कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) द्वारा आरोपों का उल्लेख करते हुए भेजे गए 'ज्ञापन' का 30 दिनों के अंदर जवाब भेजने को कहा गया है।
 
अधिकारियों ने कहा कि पूर्व मुख्य सचिव को बड़ी दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है जिसके तहत केंद्र सरकार पेंशन या ग्रेच्युटी अथवा दोनों पूरी तरह से या उसका कुछ हिस्सा रोक सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

COVID-19 : पाकिस्तान में Corona से मृतकों का आंकड़ा 22 हजार के पार