Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Mission Gaganyaan : भारत अंतरिक्ष में फिर रचेगा इतिहास, ISRO ने बताई गगनयान की लॉन्चिंग की तारीख और टाइमिंग

mission gaganyaan
बेंगलुरु। , सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (21:46 IST)
Mission Gaganyaan : चन्द्रयान-3 (Chandrayaan-3) के बाद भारत एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को कहा कि वह 21 अक्टूबर को सुबह 7 से 9 बजे के बीच श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक परीक्षण यान के प्रक्षेपण के साथ ही गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा।
 
कब भरेगा उड़ान : इसरो ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ‘ मिशन गगनयान : टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित है।’
 
तीन और मिशन शुरू होंगे : इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को प्रेस कॉन्फेंस में कहा था कि 21 अक्टूबर को टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान के बाद गगनयान कार्यक्रम के तहत तीन और परीक्षण यान मिशन शुरू किए जाएंगे।
 
इसरो ने गगनयान परियोजना के तहत मानव दल को पृथ्वी की 400 किलोमीटर की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके उसे भारतीय समुद्री सतह पर उतारकर पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से वापस लाने की यान की क्षमता का आंकलन करने और मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करने की परिकल्पना की है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Israel-Hamas war : इसराइल ने गाजा पट्टी में मिलिट्री कमांड सेंटर को किया तबाह, युद्धविराम की खबर को किया खारिज, हिजबुल्लाह को नेतन्याहू की चेतावनी