Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Breaking news : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सीने में दर्द की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती

Breaking news : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सीने में दर्द की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 10 मई 2020 (22:42 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को तबीयत खराब होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है। खबरों के अनुसार मनमोहन सिंह को रविवार रात को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया है।
 
87 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियक न्यूरो सेंटर में रविवार की रात 8.45 बजे भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं। सिंह को कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उन्हें निगरानी में रखा गया है। देश के ख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह संप्रग सरकार में 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।सिंह विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. मनमोहन सिंह की 2009 में एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी।

कई नेताओं ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना : डॉ. मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और जल्द ठीक होने की कामना की।
 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर सुनकर बेहद चिंतित हूं। उनके जल्द ठीक होने, अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना करता हूं।'
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया, 'डॉक्टर साहब के स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।'
 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट किया, 'डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। विनम्र, बुद्धिमान, विद्वान, सच्चे सज्जन और सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्रियों में से एक मनमोहन सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
 
लालू के पुत्र और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने कहा, 'आदरणीय मनमोहन सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' (वेबदुनिया/भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'मटका किंग' कहे जाने वाले रतन खत्री का निधन, अपने ही घर में अंतिम सांस ली