Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Corona के दौरान महिलाओं और पुरुषों के वेतन में अंतर बढ़ा

Corona के दौरान महिलाओं और पुरुषों के वेतन में अंतर बढ़ा
, गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (19:41 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के दौरान महिलाओं और पुरूषों के बीच वेतन अंतर बढ़ा है। साथ ही बोनस और प्रोत्साहन के मामले में महिला कर्मचारियों को लेकर असमानता की स्थिति बनी हुई है। एडीपी के अध्ययन में यह बात सामने आई है।
 
एडीपी के अध्ययन 'काम पर लोग 2021 : वैश्विक कार्यबल दृश्य' के अनुसार भारत में 70 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में केवल 65 प्रतिशत महिलाओं को अतिरिक्त जिम्मेदारियां या नई भूमिका निभाने के लिए वेतन वृद्धि या बोनस प्राप्त हुआ है।
 
अध्ययन में पाया गया कि पुरुषों और महिलाओं के अपने संगठनों पर कोरोना वायरस से संबंधित प्रभावों के कारण बराबर अतिरिक्त जिम्मेदारियों या एक नई भूमिका निभाने की संभावना के बावजूद यह असमानता मौजूद है।
 
एडीपी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 17 नवंबर से 11 दिसंबर, 2020 के बीच दुनिया भर के 17 देशों में 32 हजार 471 कर्मचारियों के बीच सर्वेक्षण किया जिसके बाद वह इस निष्कर्ष पर पंहुचा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बड़ी खबर, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर MI-17VH का ब्लैक बॉक्स मिला, खुलेगा हादसे का राज