Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

औरंगजेब की किस पोस्‍ट को लेकर कोल्‍हापुर में हुआ विवाद, क्‍या कहा गृह मंत्रालय ने

औरंगजेब की किस पोस्‍ट को लेकर कोल्‍हापुर में हुआ विवाद, क्‍या कहा गृह मंत्रालय ने
, बुधवार, 7 जून 2023 (13:52 IST)
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब के सपोर्ट में वॉट्सऐप पर पोस्ट करने के विरोध में हिंदू संगठनों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। जिसे लेकर दो गुटों में तनाव का माहौल बन गया। पोस्ट के विरोध में बड़ी संख्या में लोग लक्ष्मीपुरा पुलिस स्टेशन के सामने इकट्ठा हो गए। बाद में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने बुधवार को कोल्हापुर बंद का ऐलान किया। इस बंद के दौरान कोल्हापुर के शिवाजी चौक में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जमा हुए। भीड़ पर नियंत्रण पाने के पुलिस को यहां पर लाठीचार्ज करना पडा।

गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने कोल्हापुर में शुरू हुए बवाल को तुरंत नियंत्रित करने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने निर्देश देते हुए कहा है कि हालात को काबू में करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। अहमदनगर के बाद कोल्हापुर में हिन्दू संगठनों प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में हिंदू संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। विवादित पोस्ट करने लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। पुलिस जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कानून तोड़ने वालों को सजा मिलेगी।

क्‍यों और कब शुरू हुआ ये विवाद?
महाराष्ट्र के कोल्‍हापुर में पिछले कुछ दिनों से मुगल शासक औरंगजेब को लेकर हंगामा चल रहा है। पिछले मंगलवार को अहमदनगर और बुधवार को कोल्हापुर में औरंगजेब को लेकर तनाव पैदा हो गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने कोल्हापुर में औरंगजेब और टीपू सुल्तान का स्टेटस अपने मोबाइल पर लगा रखा था, जिसके बाद कुछ हिंदू संगठन इसके विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। हिंदू संगठनों ने आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज कोल्हापुर बंद का आह्वान किया था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

पुलिस कर रही घटना की जांच
औरंगजेब के विवादित व्हाट्सएप्प स्टेटस रखने को लेकर शुरू हुए विवाद में हिन्दू संगठनों ने जबरदस्त हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आज हिन्दू संगठनों ने कोल्हापुर बंद का एलान किया था। वहीं इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अहमदनगर के संगमनेर और कोल्हापुर में जो घटना सामने आई है, पुलिस उसकी जांच कर रही है।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

औरंगजेब पर व्हाट्सएप स्टेट्स से कोल्हापुर में तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज