Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

INS चेन्नई से ब्रह्मोस का सफल परीक्षण, अरब सागर में लक्ष्य पर साधा निशाना

INS चेन्नई से ब्रह्मोस का सफल परीक्षण, अरब सागर में लक्ष्य पर साधा निशाना
, रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (12:46 IST)
चेन्नई। भारत ने रविवार को नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ डिस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलता परीक्षण किया। मिसाइल ने इस दौरान अरब सागर में एक लक्ष्य पर निशाना लगाया।
 
ब्रह्मोस प्राइम स्ट्राइक हथियार के रूप में नेवल सर्फेस लक्ष्यों को लंबी दूरी तक निशाना बनाकर युद्धपोतों की अजेयता सुनिश्चित करेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का बुधवार को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 400 किलोमीटर से ज्यादा है।

डीआरडीओ और रूस के प्रमुख एरोस्पेस उपक्रम एनपीओएम द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस मिसाइल 'मध्यम रेंज की रेमजेट सुपरसोनिक क्रूज' मिसाइल है जिसे पनडुब्बियों, युद्धपोतों, लड़ाकू विमानों तथा जमीन से दागा जा सकता है।

यह मिसाइल पहले से ही भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के पास है। इसे दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल माना जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना वायरस: बुज़ुर्गों का टीकाकरण क्यों नहीं आसान?