Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा सांसद का बड़ा खुलासा, केजरीवाल ने 100 करोड़ में बेची राज्यसभा सीटें

भाजपा सांसद का बड़ा खुलासा, केजरीवाल ने 100 करोड़ में बेची राज्यसभा सीटें
नई दिल्ली , गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (15:47 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 100 करोड़ में राज्यसभा सीटें बेचने का आरोप लगाया। 
 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, 'मैं अरविंद केजरीवाल के सामने नार्को टेस्ट का चैलेंज रखता हूं। अगर वह सीटों के लिए पैसे लेने की बात स्वीकार नहीं करते तो मैं अपने परिवार के साथ देश छोड़ दूंगा।'
 
वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो उम्मीदवार तय किए हैं उनमें से सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को शायद ही कोई जानता है। उन्होंने कहा कि आप के कार्यकर्ता, विधायक और पार्टी को सत्ता में लाने वाली जनता, कोई भी सुशील गुप्ता और एमडी गुप्ता के बारे में नहीं जानता।
 
उल्लेखनीय है कि आप में कुमार विश्वास और आशुतोष जैसे दिग्गजों के स्थान पर सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता जैसे अनजान चेहरों को टिकट दिए जाने पर बवाल मचा हुआ। सुशील गुप्ता तो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

महाराष्ट्र हिंसा का असर बुरहानपुर में भी