Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वायुसेना दिवस पर लांच हुई नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म, वायुसेना प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान

वायुसेना दिवस पर लांच हुई नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म, वायुसेना प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान
, शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (11:44 IST)
चंडीगढ़। भारतीय वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर चंडीगढ़ स्थित वायुसेना स्टेशन में शनिवार सुबह औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद एक मार्च-पास्ट किया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख चौधरी ने वायुसेना में हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना का भी ऐलान किया। आज वायुसेना को नई कॉम्बैट ड्रेस मिल गई है। 
 
कार्यक्रम में चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को मंजूरी दी है। ‍उन्होंने कहा कि आजादी के बाद वायुसेना में पहली बार एक नयी अभियानगत शाखा बनाई जा रही है।
 
एअर चीफ मार्शल ने दावा किया कि इस शाखा के बनने से सरकार को उड़ान प्रशिक्षण के खर्च में कटौती कर 3,400 करोड़ रुपए से अधिक की बचत करने में मदद मिलेगी।
 
कार्यक्रम में पश्चिमी वायु कमान के एअर-ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एअर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरन सहित कई अन्य वरिष्ठ वायुसेना अधिकारी मौजूद थे।
 
वायुसेना प्रमुख जब आयोजन स्थल पर पहुंचे तो विंग कमांडर विशाल जैन के नेतृत्व में तीन एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टरों ने फ्लाई-पास्ट करते हुए भारतीय ध्वज प्रदर्शित किया। सुखना झील परिसर में वायुसेना दिवस के फ्लाई-पास्ट में लगभग 80 सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे।
 
यह पहली बार है, जब भारतीय वायुसेना दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के बाहर अपनी वार्षिक वायुसेना दिवस परेड और फ्लाई-पास्ट का आयोजन कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुखना झील परिसर में होने वाले फ्लाई-पास्ट में शामिल होंगे।
 
Edited by : Nrapendra Gupta (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

NCERT का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना पर लगाई रोक