Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अधीर रंजन चौधरी बने संसद रत्न, गंदी नाली से की थी PM मोदी की तुलना

अधीर रंजन चौधरी बने संसद रत्न, गंदी नाली से की थी PM मोदी की तुलना
, बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (12:31 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को संसद रत्न सम्मान 2023 के लिए नामित सांसदों को बधाई दी। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, राजद के मनोज झा, माकपा के जॉन ब्रिटास सहित 13 सांसदों को संसद रत्न सम्मान 2023 के लिए नामित किया गया है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी तो ऐसा नेता हैं, जिन्होंने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना गंदी नाली से की थी। इनमें मध्यप्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता भी शामिल हैं। 
 
इस सम्मान के लिए 13 सांसदों को नामित किया गया है, जिनमें 8 लोकसभा के और पांच राज्यसभा के सदस्य हैं। इनमें तीन पूर्व सांसद भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा- संसद रत्न सम्मान के लिए नामित संसद के सभी सहयोगियों को बधाइयां। वे अपनी समृद्ध अंतर्दृष्टि के साथ संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करते रहें।
 
इन्हें भी मिला सम्मान : सम्मान के लिए नामित सांसदों में विद्युत बरन महतो (भाजपा झारखंड), डा. सुकांत मजुमदार (भाजपा, पश्चिम बंगाल), कुलदीप राय शर्मा (कांग्रेस, अंडमान निकोबार), डॉ. हीना विजय कुमार गावित, गोपाल शेट्टी (भाजपा, महाराष्ट्र), सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्यप्रदेश), डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे (राकांपा, महाराष्ट्र) शामिल हैं। इन्हें 17वीं लोकसभा में विभिन्न श्रेणियों के तहत उनके प्रदर्शन के आधार पर नामित किया गया है, जिसमें प्रश्न, निजी विधेयक, चर्चा में हिस्सा लेना आदि शामिल है।
 
चौधरी ने की थी अभद्र टिप्पणी : लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना गंदी नाली से की। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अधीर रंजन ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मां गंगा बताते हुए पीएम मोदी को गंदी नाली बता दिया था। तब प्रधानमंत्री ने भी ट्‍वीट कर असंतोष जाहिर किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Corona India Update: कोरोना के 125 नए मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़ी, 1 की मौत