Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

स्वच्छता से इंदौर ने जीता केजरीवाल का दिल, कही बड़ी बात

स्वच्छता से इंदौर ने जीता केजरीवाल का दिल, कही बड़ी बात
, शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (12:51 IST)
नई दिल्ली। साफ सफाई के मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने इंदौर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर की स्वच्छता देखने के लिए वे जल्द ही इंदौर आने वाले है।
 
उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इंदौर देश का खूबसूरत शहर बन गया है। इंदौर में भाजपा की सरकार है, दिल्ली में भी MCD में भाजपा की सरकार है। उनको भी नॉलेज शेयरिंग कर लेना चाहिए थी। दिल्ली को भी साफ कर लेते। अगर इंदौर में अच्छा काम हो रहा है तो पूरे देश में भी होना चाहिए। अगर हम MCD चुनाव जीते तो अफसरों और इंदौर भेजुगा और खुद भी इंदौर आऊंगा।
 

हम सारे देश में साथ मिलकर काम क्यों नहीं कर सकते? अलग अलग पार्टियों में हम क्यों बंटे हुए हैं? नॉलेज शेयरिंग करेंगे। इससे सब सीखेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इंडोनेशिया में स्वर्ण खदान धसकने से 12 महिलाओं की मौत, 2 घायल