Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

CM शिवराज बोले, जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के पीछे कांग्रेस का हाथ

CM शिवराज बोले, जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के पीछे कांग्रेस का हाथ
, बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (14:04 IST)
Madhya Pradesh news in hindi : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' पर पथराव के पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस का हाथ होने का संदेह जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पत्थरों की बात पहले से बोल रहे थे।
 
चौहान ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले निकाली जा रही 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान भाजपा को मिल रहा जन समर्थन देखकर कांग्रेस बौखला गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पत्थरों की बात पहले से कह रहे थे और उनकी यह बात कई संदेह पैदा करती है। 
 
चौहान ने कहा कि 'जन आशीर्वाद यात्रा' पर मंगलवार रात हुए पथराव की जांच के निर्देश दिए गए हैं और इस घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन पर कार्रवाई होगी। मैं कांग्रेस से इतना ही कहना चाहता हूं कि उसे इस तरह के हथकंडों से सफलता नहीं मिलेगी। वे कुछ भी कर लें, भाजपा भारी बहुमत से आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी।
 
उन्होंने यह भी कहा कि सूबे की राजनीति हमेशा से शालीन रही है और कांग्रेस निचले दर्जे के हथकंडे न अपनाए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

किसानों ने छोड़ी नौकरी की उम्मीद, 3 मुद्दों पर चुनाव चाहते हैं NEYU नेता राधे जाट