Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हरिद्वार लोकसभा सीट परिचय

हरिद्वार लोकसभा सीट परिचय
हरिद्वार से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक को फिर से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, कांग्रेस ने अनुभवी नेता और पूर्व विधायक अंबरीश कुमार को निशंक के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। उनके मैदान में होने से मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

परिचय : देश के सात सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है हरिद्वार, जो कि उत्तराखंड में पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां हर की पौड़ी देश के सबसे पवित्र घाटों में एक है। इसे धर्म की नगरी भी माना जाता है। हरिद्वार का एक भाग आज भी 'मायापुरी' नाम से प्रसिद्ध है। सैकड़ों वर्षों से लोग मोक्ष की तलाश में इस पवित्र भूमि पर आ रहे हैं।

जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के अनुसार हरिद्वार शहर की कुल जनसंख्‍या 2 लाख 28 हजार 832 है।
 
अर्थव्यवस्था : पर्यटन के अलावा यह औद्योगिक दृष्टि से भी विकसित है। यहां मुख्‍य रूप से मौजूद हैं भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स इंडिया और नियंत्रण अनुसंधान संस्थान (पीसीआरआई)। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और प्रसिद्ध गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय यहीं हैं। यहां का प्रसिद्ध बड़ा बाजार गंगा किनारे दूर तक फैला हुआ है। 
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्‍या 16 लाख 42 हजार 873 है, जिसमें 8 लाख 88 हजार 328 पुरुष और 7 लाख 54 हजार 545 महि‍लाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर पश्चिमोत्तर उत्तरांचल राज्य में स्थित है। यहां गर्मियों में गर्मी एवं सर्दियों में अत्यधिक ठंड पड़ती है। मानसून यहां भ्रमण के लिए अच्छा समय नहीं है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस नेता हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को पराजित कर यहां से विजयी हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कांगड़ा लोकसभा सीट परिचय