Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई इंडियंस ने यूएई और दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग की टीमों का किया अनावरण

मुंबई इंडियंस ने यूएई और दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग की टीमों का किया अनावरण
, बुधवार, 10 अगस्त 2022 (16:13 IST)
मुंबई/ दुबई/ केपटाउन। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) ने बुधवार को 'एमआई एमिरेट्स' और एमआई केपटाउन के रूप में 2 नई फ्रेंचाइजी टीमों का अनावरण किया। रिलायंस ने बताया कि एमआई एमिरेट्स संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अंतरराष्ट्रीय टी20 लीग में खेलेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में खेलने वाली टीम का नाम एमआई केपटाउन होगा।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने कहा कि मुझे एमआई एमिरेट्स और एमआई केपटाउन का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है, यह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार के सबसे नए सदस्य हैं। हमारे लिए एमआई क्रिकेट से कहीं अधिक है। यह सपने देखने, निडर होने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की क्षमता का प्रतीक है। मुझे यकीन है कि एमआई एमिरेट्स और एमआई केपटाउन दोनों समान मूल्यों को अपनाएंगे और एमआई की वैश्विक क्रिकेट विरासत को और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे!(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शीर्ष अमेरिकी लॉन टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने जताया संन्यास लेने का अंदेशा