Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए के पार

देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए के पार
, गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (20:54 IST)
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। गुरुवार को कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8 लाख करोड़ रुपए हो गया। ऐसा मुकाम हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।
 
बंबई शेयर बाजार में गुरुवार को कंपनी का शेयर 1.86 प्रतिशत बढ़कर 1,269.70 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,273.55 रुपए के स्तर को छू गया था। कारोबार की समाप्ति पर गुरुवार को कंपनी का बाजार पूंजीकरण 8,04,691.40 करोड़ रुपए रहा।
 
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कंपनी की पिछले महीने अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में आक्रामक व्यावसायिक योजनाओं की घोषणा के बाद शेयर में तेजी बनी हुई है। इन योजनाओं में फाइबर-टू-द-होम सर्विस, गिगाफाइबर की पेशकश करना शामिल हैं।
 
गत 13 जुलाई को पहली बार आरआईएल का बाजार मूल्यांकन कुछ समय के लिए 7 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को लांघ गया जिससे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाली यह दूसरी कंपनी बन गई। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण मई 2018 में 7 लाख करोड़ रुपए के स्तर को लांघ गया था।

बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे अग्रणी कंपनी है। इसके बाद टीसीएस का का स्थान आता है जिसका मूल्यांकन 7,79,287.34 करोड़ रुपए का है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सरकार में बिचौलियों के लिए जगह नहीं, गरीबों तक पहुंचता है पूरा पैसा : मोदी