Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

निसान लीफ का नया उन्नत वर्जन लांच

निसान लीफ का नया उन्नत वर्जन लांच
, बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (17:30 IST)
नई दिल्ली। जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान ने अपनी लीफ इलेक्ट्रिक वाहन का नया उन्नत वर्जन लांच किया है। इसकी शुरुआती कीमत 18.60 लाख रुपए है। अब तक दुनियाभर में इसकी 28 लाख लीफ कारें बिकी हैं। नया वर्जन दो अक्टूबर से जापान के बाजार में उपलब्ध होगा।  
     
कंपनी ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2010 में लांच लीफ कार की अपार सफलता को देखते हुए उसने यह नया अपडेटेड वर्जन लांच किया है। अब तक दुनियाभर में उसकी 28 लाख लीफ कारें बिकी हैं। लीफ कार का नया वर्जन दो अक्टूबर से जापान के बाजार में उपलब्ध होगा। इसके बाद अगले साल जनवरी से इसकी बिक्री अमेरिका, कनाडा और यूरोप में शुरू हो जाएगी।
   
कंपनी के मुताबिक, नई लीफ कार एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 400 किलोमीटर चलेगी। उसने इस नए वर्जन में इसके अलावा भी कई बदलाव किए हैं। इसमें पार्किंग असिस्टेंस और सिंगल पैडल ड्राइविंग भी है। इसकी बैट्री भी पहले से बेहतर है, जिससे लंबी दूरी तय करना आसान हो गया है।
 
इसकी बैट्री लाइफ भी अपेक्षाकृत अधिक है और क्विक चार्ज से मात्र 40 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। आमतौर पर इसे चार्ज करने में आठ से 16 घंटे का समय लगता है। यह कार 148 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टार्क उत्पादित करती है।
  
लीफ का नया वर्जन कई रंगों में उपलब्ध है। यह सफेद, पीले, लाल और हल्के नीले रंग में उपलब्ध है और इसकी छत काले रंग की है। इसके अलावा इसे स्प्रिंग लाइट ग्रीन कलर में भी पेश किया जा रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी गिरा