Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुस्‍त मांग से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की

सुस्‍त मांग से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की
, शनिवार, 14 जुलाई 2018 (16:26 IST)
नई दिल्ली। सुस्त स्थानीय मांग के दबाव में शनिवार को सोना लगातार पांचवें दिन टूटता हुआ 25 रुपए फिसलकर 22 सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 31,090 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 115 रुपए की गिरावट में 39,915 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


दोनों की कीमती धातुओं में वैश्विक स्तर पर गिरावट का असर भी आज बाजार खुलने पर देखा गया। विदेशों में सप्ताहांत पर सोना हाजिर 3.65 डॉलर फिसलकर 1,242.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.80 डॉलर की गिरावट में 1,241.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी के कारण सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने में गिरावट रही। अमेरिका में गुरुवार को मुद्रास्फीति के बेहतर आंकड़ों से डॉलर को बल मिला है। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर टूटकर 15.77 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लेकर उत्‍तर प्रदेश का सियासी पारा गर्म