Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी, टिकट को लेकर भाजपा से थे नाराज

कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी, टिकट को लेकर भाजपा से थे नाराज
, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (14:24 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।
 
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने यह फैसला किया। शिवकुमार से उनकी मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।
 
सावदी और सिद्धरमैया की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा, 'वह (सावदी) अपनी इच्छा से हमारे परिवार (कांग्रेस) का सदस्य बनने को तैयार हो गए हैं।'
 
शिवकुमार ने कहा कि सावदी आज दोपहर विधान परिषद के अध्यक्ष बसवराज होराट्टी से मिलेंगे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल होंगे।
 
सावदी के अनुरोध को नजरअंदाज करते हुए भाजपा ने इस सप्ताह की शुरुआत में बेलगावी जिले की अथानी सीट मौजूदा विधायक महेश कुमाथल्ली को दे दी थी। सावदी, वर्तमान में भाजपा के टिकट पर विधान परिषद के सदस्य हैं। वह अथानी से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में वह कुमाथल्ली (तब कांग्रेस में) से हार गए थे।
 
कुमाथल्ली पाला बदलने वाले कांग्रेस के उस समूह में शामिल थे, जिसने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की सरकार को गिराने और 2019 में बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने में मदद की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Karnatak assembly Election: कर्नाटक bjp में जारी है बगावत, बागी अन्य दलों से चुनाव लड़ने की तैयारी में