Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जसप्रीत बुमराह को 2014 में खरीदने पर ट्रोल हुई थी मुंबई इंडियंस, अब शेयर किए ट्वीट्स

जसप्रीत बुमराह को 2014 में खरीदने पर ट्रोल हुई थी मुंबई इंडियंस, अब शेयर किए ट्वीट्स

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (19:37 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) ने इतना बुरा वक्त कभी नहीं देखा, जितना न्यूजीलैंड दौरे में देखा है। सोशल मीडिया पर बुमराह सुर्खियों में हैं। अपने खराब प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में नहीं बल्कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा 2014 में नीलामी में महंगी कीमत पर खरीदे जाने पर। तब मुंबई इंडियंस ट्रोल हुई थी। उसके बाद मुंबई ने अब जाकर उन ट्‍वीट्‍स को साझा किया है।
 
दुनिया की सबसे महंगी और सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल का आगाज अगले महीने 29 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के 13वें सत्र में भी वे मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के प्रमुख अस्त्र रहेंगे। 2014 की आईपीएल नीलामी में बुमराह को मुंबई इंडियंस को 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा था। 
 
इतनी महंगी कीमत पर खरीदे जाने पर मुंबई इंडियंस पर कई तरह के सवालों के गोले दागे गए थे। यहां तक कि सोशल मीडिया में इस पर बहस छिड़ गई थी कि बुमराह के इतनी बड़ी रकम खर्च करने की क्या जरूरत थी? कई लोगों ने ट्‍वीट करके मुंबई पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन बाद में बुमराह ने अपनी काबिलियन से सबके मुंह पर ताले जड़ दिए।
webdunia
हाल ही में मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, '2014 से अब तक. मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक जसप्रीत बुमराह का एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें लिखा है, जसप्रीत बुमराह एक बार फिर हमारे साथ खेलने जा रहे हैं. बुमराह आपका फिर से स्वागत।'
 
दरअसल आपको बता दें कि असल में मुंबई इंडियंस ने अपने खिलाड़ी की हौसला अफजाई के ये ट्‍वीट शेयर किया है, जो इस वक्त फॉर्म के साथ ही साथ फिटनेस समस्या से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे में वे 3 वनडे मैचों की सिरीज में 30 ओवर की गेंदबाजी में 167 रन खर्च करने के बाद 1 भी विकेट नहीं ले सकें हैं। यही नहीं, पिछले 6 में से 5 मैचों में बुमराह की झोली में 1 भी विकेट नहीं गिरा है। 
 
इन तमाम चीजों के बाद भी मुंबई इंडियंस दुनिया के नंबर एक गेंदबाज के साथ खड़ी है। 2014 में जहां बुमराह के लिए उसने 1 करोड़ 20 लाख रुपए की कीमत चुकाई थी, वहीं 2019 के आते-आते उनकी कीमत कई गुना बढ़ गई है। 
webdunia
सबसे ज्यादा 4 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के सीजन के लिए कप्तान रोहित शर्मा की सैलेरी जहां 15 करोड़ तय की है, वहीं बुमराह की सैलरी 7 करोड़ रुपए है। देखा जाए तो यह रकम कप्तान रोहित शर्मा से आधी से कम है। वे चौथे नंबर पर हैं। मुंबई ने अपने खिलाड़ियों का वेतन 20 दिसम्बर 2019 को आईपीएल नीलामी से ठीक 1 दिन पहले फिक्स किया था। 
 
जानिए, आईपीएल 2020 सत्र के लिए मुंबई इंडियंस के क्रिकेटरों का वेतन
 
1. रोहित शर्मा (कप्तान) 15 करोड़ रुपए
2. हार्दिक पांड्‍या 11 करोड़ रुपए
3. क्रुणाल पांड्‍या 8 करोड़ 80 लाख रुपए
4. जसप्रीत बुमराह 7 करोड़ रुपए
5. ईशान किशन 6 करोड़ 20 लाख रुपए
6. कीरोन पोलार्ड 5 करोड़ 40 लाख रुपए
7. ट्रेंट बोल्ट 3 करोड़ 20 लाख रुपए
8. सूर्य कुमार यादव 3 करोड़ 20 लाख रुपए
9. डीकॉक 2 करोड़ 80 लाख रुपए 
10. लसित मलिंगा 2 करोड़ रुपए
11. राहुल चाहर 1 करोड़ 90 लाख रुपए
12. मिचेल मैकलिंघन 1 करोड़ रुपए
13. अनमोलप्रीत सिंह 80 लाख रुपए
14. धवल कुलकर्णी 75 लाख रुपए
15. जयंत यादव 50 लाख रुपए
16. आदित्य तारे 50 लाख रुपए
17. अनुकूल रॉय 20 लाख रुपए
18. शेरफन रदरफोर्ड को 20 लाख रुपए

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Smriti Mandhana आईसीसी टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची