Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बगदाद के समीप सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला : इराकी सेना

बगदाद के समीप सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला : इराकी सेना
, रविवार, 14 जून 2020 (10:09 IST)
बगदाद। उत्तरी बगदाद में शनिवार देर रात एक इराकी सैन्य अड्डे पर 2 रॉकेटों से हमला किया गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इस सैन्य अड्डे पर अमेरिकी सैनिक अक्सर आते हैं। इराक की सेना ने बताया कि इस महीने यह तीसरा ऐसा हमला है। ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं, जब हाल में वॉशिंगटन और बगदाद ने कूटनीतिक वार्ता शुरू की है।

इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि कत्युशा रॉकेट कैंप ताजी में गिरे और इससे मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मार्च में कैंप ताजी पर रॉकेट हमलों में दो अमेरिकी और एक ब्रितानी सैनिक मारे गए थे। कैंप ताजी को कई वर्षों से प्रशिक्षण सैन्य अड्डे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है।

अमेरिका और इराक के बीच बहुत प्रतीक्षित कूटनीतिक वार्ता का पहला सत्र गुरुवार को शुरू हुआ। अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डेविड शेंकर ने वार्ता के बाद वॉशिंगटन में कहा कि इराक आगे बढ़ने और अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने के लिए दृढ़ है।
इराक के संयुक्त ऑपरेशंस कमान से जारी एक बयान में कहा गया है कि हमले के बाद इन रॉकेटों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोनावायरस Live Updates : एक दिन में कोरोना के 11929 नए मामले, 311 की मौत