Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ी कूटनीतिक जीत, UNSC के लिए भारत को मिला पाकिस्तान का समर्थन

बड़ी कूटनीतिक जीत, UNSC के लिए भारत को मिला पाकिस्तान का समर्थन
संयुक्त राष्ट्र। एशिया-प्रशांत समूह के सभी 55 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल के कार्यकाल के लिए भारत की  गैर-स्थायी सीट की उम्मीवारी का समर्थन किया है। यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है। इन 55 देशों में पाकिस्तान भी शामिल है। 
 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट करके कहा कि एशिया-प्रशांत के सभी  देशों ने वर्ष 2021-22 के लिए सुरक्षा परिषद में भारत की गैर-स्थायी सीट का सर्वसम्मति से समर्थन किया है। अकबरुद्दीन ने इसके लिए इन देशों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि समर्थन में आगे आने के लिए सभी 55 देशों का बहुत-बहुत धन्यवाद। संयुक्त राष्ट्र में 5 अस्थायी सदस्यों का चुनाव जून 2020 के आस-पास में होना है। इन सदस्यों का कार्यकाल जनवरी 2021 से शुरू होगा। स्थायी सदस्य का चयन दो साल के लिए किया जाता है। 
 
भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले इन 55 देशों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, जापान आदि देश शामिल हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मैलकम मार्शल को नहीं भुला पाए हैं उनके साथी, अपने समय के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज थे वे