Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी मंडेला का निधन

नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी मंडेला का निधन
, सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (23:49 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रमुख नेता नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी मंडेला का आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। विनी ने आज जोहानसबर्ग के अस्पताल में दम तोड़ा।


उनके प्रवक्ता विक्टर डलामिनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि लंबे समय से बीमार चल रहीं विनी ने आज जोहानसबर्ग के अस्पताल में दम तोड़ा। श्वेत-अल्पसंख्यक शासन को खत्म करने की लड़ाई में उनकी भूमिका काफी अहम थी।

हालांकि इतिहास में उनका नाम विवाद से भी जुड़ा है। उनके पारिवारिक प्रवक्ता डलामिनी की ओर से जारी बयान में कहा गया, लोगों को यह सूचित करते हुए बेहद दु:ख हो रहा है कि मिसेज विनी मैडिकिजेला-मंडेला का सोमवार को जोहानसबर्ग स्थित नेटकेयर मिलपार्क अस्पताल में निधन हो गया।

इसके अनुसार, ‘वह लंबे समय से बीमार थीं। साल की शुरुआत से उनका अस्पताल आना जाना लगा हुआ था। सोमवार दोपहर को उन्होंने अपना देह त्यागा। इस दौरान उनके परिवार के लोग एवं प्रियजन वहां मौजूद थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कैंसर से पीड़ित वयोवृद्ध समाजवादी भाई वैद्य नहीं रहे