Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा नेपाल की सद्भावना राजदूत

बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा नेपाल की सद्भावना राजदूत
काठमांडू , शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (20:54 IST)
काठमांडू। नेपाल सरकार ने देश में पर्यटन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व लोकसभा सदस्य जयाप्रदा को सद्भावना राजदूत नियुक्त किया है।
 
नेपाल की संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक जयाप्रदा को 4 साल के लिए सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया है। जयाप्रदा की नियुक्ति से दोनों देशों के बीच वर्षों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी तथा भारत में नेपाल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
 
नेपाल सरकार ने प्रत्येक साल कम से कम 20 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए वर्ष 2020 तक 'विजिट नेपाल ईयर' मनाए जाने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि नेपाल में पर्यटन रोजगार और आमदनी का महत्वपूर्ण स्रोत है और भारत नेपाल के लिए सबसे बड़ा बाजार है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

व्यापमं पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, भाजपा बोलीं- राजनीति के अखाड़े के आदतन अपराधी हैं दिग्विजय