Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

काबुल में हुई बमबारी से खफा होकर डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान से रद्द की वार्ता

काबुल में हुई बमबारी से खफा होकर डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान से रद्द की वार्ता
, रविवार, 8 सितम्बर 2019 (12:28 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तालिबान के नेताओं और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के साथ रविवार को ‘कैम्प डेविड’ में होने वाली गोपनीय बैठक पिछले सप्ताह काबुल में हुई बमबारी के मद्देनजर रद्द कर दी गई है।
 
ट्रंप ने ट्वीट किया कि वे आज रात अमेरिका आने वाले थे। दुर्भाग्य से उन्होंने काबुल में किए हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें हमारे महान सैनिकों में से एक की जान चली गई थी और अन्य 11 लोग घायल हो गए थे।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने तत्काल इस बैठक को रद्द कर दिया और शांति वार्ता रोक दी। अमेरिकी वार्ताकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच कतर में जारी शांति वार्ता के बावजूद काबुल में घातक हिंसक वारदातें जारी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग यूनिट की पहली महिला फ्लाइट कमांडेंट बनीं शैलजा धामी