Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नाइजीरिया में हमला, कई सैनिकों की मौत

नाइजीरिया में हमला, कई सैनिकों की मौत
, गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (11:20 IST)
प्रतिकात्मक चित्र
बमाको। नाइजीरिया के माली से लगे हुए सीमावर्ती क्षेत्र में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार को घात लगाकर हमला कर कई नाइजीरियाई सैनिकों की हत्या कर दी। रेडियो फ्रांस इंटरनेशनल के मुताबिक इस हमले में अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं। 
 
एक स्थानीय अधिकारी नमट्टा अबू बकर ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि 5 नाइजीरियाई सैनिकों के शव बरामद किए गए हैं और कई अन्य लापता हैं। एक राजनयिक सूत्र ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर माली से आए थे। इस हमले में कई सैनिक मारे गए जबकि कई अन्य घायल भी हुए हैं। 
 
इस संबंध में पेंटागन और अमेरिकी अफ्रीकी कमान के अधिकारियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। गौरतलब है कि पश्चिमी देशों की सेनाओं की मदद से अफ्रीकी सेना जिहादियों के संगठनों का मुकाबला करने का प्रयास कर रही है।
 
अमेरिकी कमांडो भी मारे गए : नाइजर में घात लगाकर किए गए हमले में अमेरिकी सेना के विशेष अभियान बल के 3 कमांडो मारे गए, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। यूएस-अफ्रीका कमांड ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम नाइजर में अमेरिकी एवं नाइजीरियन गश्ती दल गोलीबारी की चपेट में आ गया। 
 
कुछ समाचार रिपोर्टों के मुताबिक इस्लामी मघरेब में शायद अल कायदा ने संयुक्त गश्ती दल पर हमला किया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एयरफोर्स वन विमान में लॅास वेगास से लौटते समय बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
 
इस बीच 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने खबर दी है कि पश्चिम अफ्रीकी देश में हुए हमले में अमेरिकी सेना की विशिष्ट इकाई 'ग्रीन बैरेट्स' के 3 सैनिक मारे गए तथा 2 अन्य घायल हुए हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लॉस वेगास पहुंचे ट्रंप ने कहा- अमेरिका शोकग्रस्त है