Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ये स्‍मार्ट बंदर है, ‘घूस’ देने पर ही माना और लौटाया छीना हुआ चश्‍मा, वीडि‍यो देखें

ये स्‍मार्ट बंदर है, ‘घूस’ देने पर ही माना और लौटाया छीना हुआ चश्‍मा, वीडि‍यो देखें
, शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (18:33 IST)
सोशल मीडि‍या की वजह से अजब गजब चीजें देखने को मिलती हैं। आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो में एक बंदर पिंजरे के ऊपर बैठा है और उसके हाथ में एक शख्स का चश्मा दिख रहा है। दरअसल, बंदर ने एक शख्स का चश्मा चुरा लिया और सीधे पिंजरे के ऊपर चढ़ गया। काफी कोशिशों के बाद जब शख्स अपना चश्मा नहीं हासिल कर पाया तो उसे बंदर को 'घूस' देनी पड़ी।

बंदर को घूस के तौर पर फ्रूटी का एक डिब्बा दिया और जैसे ही बंदर ने उसे देखा, वैसे ही उसने चश्मा शख्स के पास फेंक दिया। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो के साथ रुपिन शर्मा ने लिखा- “स्मार्ट, एक हाथ दो, एक हाथ लो!”

वीडियो पर कई लोग ये कह रहे हैं कि बंदर भी वक्त के साथ इंसानों की तरह चालाक होते जा रहे हैं। उन्हें समझ आता है कि क्या चीज उनके काम की है और क्या नहीं।

इसी मौके पर कई लोग पुराना वीडियो भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक महिला अपनी कार के पास कई बंदरों को बुलाकर उन्हें खाना दे रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला बंदरों को पिज्जा और बर्गर खिला रही है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि हमें बंदरों को ऐसी चीजें नहीं खिलानी चाहिए, जिससे कि उनकी फूड हैबिट्स बदल जाएं और उन्हें ये सब नुकसान करे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोने में 271 रुपए की गिरावट, चांदी 687 रुपए लुढ़की