Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भोपाल में पदस्थ TI ने इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में पहले महिला ASI को मारी गोली, फिर खुदकुशी कर ली

भोपाल में पदस्थ TI ने इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में पहले महिला ASI को मारी गोली, फिर खुदकुशी कर ली
, शुक्रवार, 24 जून 2022 (20:08 IST)
इंदौर। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पंवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। टीआई ने पहले एक महिला पुलिसकर्मी को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। शुरुआती तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। 
 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक टीआई हाकम सिंह महिला एएसआई से मिलने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। घटना में महिला एएसआई रंजना खांडे घायल हो गईं, जिन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मौके पर FSL टीम भी पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने पर कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। टीआई पंवार पहले इंदौर के खुड़ैल, सिमरोल और सराफा थाने में पदस्थ रह चुके हैं। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी पदस्थ रहे। 
 
भोपाल के एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा का कहना है कि टीआई हाकम सिंह 6 फरवरी 2022 को भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ हुए थे। वह खटलापुरा इलाके में फ्लैट लेकर किराए पर रहते थे। मूलत: तराना उज्जैन के रहने वाले हाकम सिंह भोपाल में अकेले रहते थे। 21 जून को तीन दिन की छुट्टी लेकर गए थे। गुरुवार को उन्हें जॉइन करना था।
 
इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कंट्रोल रूम के पास में घटना हुई है,  जिसमें एक टीआई जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है। वह इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ महिला एएसआई के साथ उनका विवाद हुआ। इसी दौरान पंवार ने एएसआई पर गोली चलाई गई और बाद में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 
 
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ है घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है और वह बात भी कर रही है। महिला कर्मी से आगे भी मामले की जानकारी ली जा रही है। टीआई पंवार भोपाल में पदस्थ थे। उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है। इस घटना से जुड़े बाकी तथ्यों की जानकारी ली जा रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गुजरात : वडोदरा के स्कूल में लगी आग, 500 बच्चों को सुरक्षित निकाला