Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

श्रीलंका में भारतीय सेना का ऑपरेशन पवन-1987

श्रीलंका में भारतीय सेना का ऑपरेशन पवन-1987
, शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (12:32 IST)
13 अक्टूबर 1987 से 1990 तक भारतीय सेना ने श्रीलंका में 'ऑपरेशन पवन' चलाया था। यह ऑपरेशन श्रीलंका में लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम) के खि‍लाफ चलाया था, लेकिन कुछ भी भारत की प्‍लानिंग के मुताबि‍क नहीं हो सका। लि‍ट्टे को पहले से ही इस प्‍लानिंग के बारे में पता चल गया था।
 
भारतीय सेना और लि‍ट्टे के बीच 24 घंटे से ज्यादा समय तक लड़ाई होती रही। 6 पैरा कमांडो मारे गए। 29 इन्फेंट्री के जवान भी शहीद हो गए। एक सिख सिपाही को लिट्टे ने बंधक बना लिया। 35 और जवान मारे गए। कई जवानों के शव तक नहीं मि‍ले। भारतीय सेना इस ऑपरेशन में बुरी तरह से नाकामयाब रही। इस नाकामयाबी के दाग को हम आज तक नहीं धो पाए हैं। माना जाता है कि बाद में यही ऑपरेशन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्‍या का कारण भी बना।
ALSO READ: सीने में धंसी 15 गोलि‍यां, खून से लथपथ, नहीं टूटा हौसला, पाक बंकरों को तबाह कर टाइगर हि‍ल पर फहराया ति‍रंगा

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बाबरी विध्वंस मामले में आडवाणी ने दर्ज कराए बयान