Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं : अखिलेश यादव

सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं : अखिलेश यादव
, बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (15:00 IST)
लखनऊ। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं।

सपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा, भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है, बल्कि किसानों की ही गिरफ्तारी की है क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं। सपा के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं क्योंकि कृषि कानून का असर सब पर पड़ रहा है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन के समर्थन में पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे है। खुद सपा प्रमुख अखिलेश भी इस मुद्दे पर सड़क पर उतरकर गिरफ्तारी दे चुके हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गडकरी बोले, किसानों पर राजनीति देश हित में नहीं