Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली: MCD चुनाव में किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें, सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

दिल्ली: MCD चुनाव में किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें, सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे
, सोमवार, 7 नवंबर 2022 (23:38 IST)
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल चुनाव के बीच में दिल्ली में एमसीडी के चुनाव होने वाले हैं। एमसीडी चुनावों के लिए भी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रही हैं। कांग्रेस दिल्ली में अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए जोर लगा रही है। दिल्ली नगर निगम में 4 दिसंबर को मतदान होगा।
 
एमसीडी चुनाव के लिए ओपिनियन पोल में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक एमसीडी चुनाव में भाजपा को 118-138 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी के खाते में 104 से 124 सीटें आ सकती हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहने का अनुमान जताया गया है। सर्वे में कांग्रेस को 4-12 सीटें तक मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।
 
एमसीडी में कुल 250 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक भाजपा को सबसे ज्यादा 42 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर हो सकती है। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 16 प्रतिशत और अन्य के पास 2 प्रतिशत वोट जा सकते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राजनाथ ने क्यों कहा? कांग्रेस ‘वाइड बॉल’, आप ‘नो बॉल’, केवल भाजपा सही ‘लेंथ की बॉल’