Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राहुल बोले, भारत को भाजपा के 'सिस्टम' का शिकार नहीं बनाया जाए

राहुल बोले, भारत को भाजपा के 'सिस्टम' का शिकार नहीं बनाया जाए
, सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (14:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोनावायरस संक्रमण के खिलाफ मुफ्त टीकाकरण की पैरवी करते हुए सोमवार को कहा कि भारत को भाजपा के 'सिस्टम' का शिकार नहीं बनाया जाए। उन्होंने ट्वीट किया कि चर्चा बहुत हो चुकी। देशवासियों को वैक्सीन मुफ्त मिलनी चाहिए- बात खत्म। मत बनाओ भारत को भाजपा सिस्टम का शिकार।


राहुल गांधी और कांग्रेस पिछले कई हफ्तों से यह मांग कर रहे हैं कि देश के सभी नागरिकों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराया जाए। उल्लेखनीय है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीका राज्य सरकारों को 400 रुपए प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 600 रुपए में मिलेगा।

webdunia


दूसरी तरफ भारत बायोटेक का टीका कोवैक्सीन टीका प्रति खुराक राज्यों को 600 रुपए और निजी अस्पतालों को 1200 रुपए में मिलेगा। वैसे कई राज्य सरकारों ने घोषणा की है कि उनके यहां लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केजरीवाल की घोषणा, दिल्ली में 18+ से अधिक उम्र के लोगों का होगा नि:शुल्क टीकाकरण