Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी के दादा का निधन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी के दादा का निधन
, बुधवार, 20 मई 2020 (14:31 IST)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के दादा का निधन हो गया है। उनका निधन 18 मई को शिवांगी के जन्मदिन ही हुआ। अपने दादा को खोने से शिवांगी जोशी काफी दुखी हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

 
शिवांगी ने पोस्ट में लिखा, 'दुर्भाग्य है कि मैंने अपने दादा को खो दिया है। उम्मीद करती हूं कि वे हंसते रहे और आसमान से हमें देखें।' शिंवागी और उनके परिवार के लिए ये वक्त काफी मुश्किलों भरा है। शिवांगी अपने दादा के काफी करीब थीं, वे उन्हें प्यार से दादू बुलाती थीं। 
 
webdunia
बता दें कि शिवांगी जोशी अपने जन्मदिन पर काफी खुश थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई सारे बर्थडे विश वाले मैसेज भी शेयर किए। वह फैंस संग लाइव चैट भी करने वाली थीं। फिर अचाकन उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया कि कुछ पर्सनल कारणों के चलते वो लाइव नहीं आ पाएंगी।
 
शिवांगी जोशी की बात करें तो लॉकडाउन में वे अपने घर देहरादून गई हुई हैं। यहां वे अपनी फैमिली संग समय बिता रही हैं। शिवांगी जोशी टीवी की जानी मानी अदाकारा हैं। शिवांगी को शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से पॉपुलैरिटी मिली। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लॉकडाउन में जैकलीन फर्नांडिस शुरू कर रहीं डांस शो 'होम डांसर', घर बैठे ले सकते हैं हिस्सा