Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'द नाइट मैनेजर' के रीमेक में रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी यह साउथ एक्ट्रेस!

'द नाइट मैनेजर' के रीमेक में रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी यह साउथ एक्ट्रेस!
, रविवार, 1 अगस्त 2021 (13:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वही खबर है कि वह डिजिटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह ब्रिटिश वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के हिन्दी रीमेक के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री करेंगे।

 
वही ताजा खबरों की माने तो रितिक रोशन के साथ इस वेब सीरीज में साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस नाभा नतेश नजर आ सकती हैं। नाभा नतेश का भी यह डिजिटल डेब्यू होगा। इस वेब सीरीज़ को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
नाभा नतेश आई स्मार्ट शंकर और डिस्को राजा जैसी हिट फिल्मों में नजर चुकी हैं। साउथ इंडस्ट्री में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। 
 
बताया जा रहा है इस सीरीज की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। सीरीज का निर्माण प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया द्वारा किया जाएगा। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

छह नामों से जानी जाती थीं मीना कुमारी