Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

श्रद्धा कपूर ने शेयर की शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी तस्वीर, बोलीं- मेरे पापा को पहचानिए

श्रद्धा कपूर ने शेयर की शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी तस्वीर, बोलीं- मेरे पापा को पहचानिए
, मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (08:28 IST)
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने बैक टू बैक प्रोजेक्ट में बिजी चल रही हैं। हाल ही में रिलीज उनकी फिल्म छिछोरे लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट कास्ट हुई थीं। वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर की बेहद पुरानी तस्वीर को शेयर की है। जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हैं।


श्रद्धा कपूर ने 55 साल पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो उनके पापा शक्ति कपूर के स्कूल दिनों की है। शक्ति कपूर स्कूल क्रिकेट टीम के कैप्टन हुआ करते थे।

webdunia
श्रद्धा कपूर ने अपने पापा के स्कूल के दिनों की यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे डैड को देखिए। यह करीब 55 साल पहले की तस्वीर है जब पापा स्कूल क्रिकेट टीम के कैप्टन हुआ करते थे।' 
शक्ति कपूर बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने एक्शन से लेकर कॉमेडी और धमाकेदार कई कैरेक्टर रोल भी किए हैं। लंबे समय से हिन्दी फिल्मों से दूर शक्ति कपूर को आखिरी बार उन्हें डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के मंच पर नजर आए थे। 
 
हिन्दी फिल्मों के बाद शक्ति कपूर अब भोजपुरी फिल्मों में काम करने जा रहे हैं। भोजपुरी फिल्म लेडी सिंघम में वो रानी चटर्जी और गौरव झा के साथ काम करते दिखाई देंगे। भोजपुरी फिल्मों में काम करने को लेकर शक्ति कपूर ने कहा कि ये भाषा मुझे काफी अच्छी लगती है। जिसकी वजह से वो भोजपुरी कलाकारों से अक्सर टच में रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं परिणीति चोपड़ा, इस दिन से शुरू करेंगी फिल्म की शूटिंग