Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आरआरआर ने ली Oscar पुरस्कार की दौड़ में एंट्री

आरआरआर ने ली Oscar पुरस्कार की दौड़ में एंट्री
, गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (13:06 IST)
भारत की ओर से ऑस्कर पुरस्कार में किस फिल्म को भेजा जाए, इसको लेकर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में मुकाबला माना जा रहा था। मुकाबला कश्मकश भरा लग रहा था, लेकिन दोनों फिल्म रह गई और गुजराती फिल्म 'द लास्ट शो' ने बाजी मार ली। इसे भारत की ओर से ऑस्कर पुरस्कार में भेजे जाने योग्य माना गया। 
 
इस फैसले से आरआरआर के मेकर्स और फैंस बेहद आहत और नाराज हो गए क्योंकि उनका मानना था कि जिस तरह से विदेशी लोग और मीडिया आरआरआर को पसंद कर रहे हैं उसे देखते हुए आरआरआर सशक्त दावेदार थी। 

webdunia
 
बहरहाल, आरआरआर के मेकर्स ने ऑस्कर में INDIVIDUAL CATEGORIES में एंट्री के लिए अप्लाई किया है। टीम आरआरआर को लगता है कि फिल्म के ऑस्कर में अवॉर्ड जीतने के अच्छे अवसर हैं। 
 
टीम आरआरआर ने लिखा है- हम गर्वित हैं कि आरआरआर ने वर्ल्ड वाइड सफलता हासिल की है और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाया है। हमने ऑस्कर के लिए जनरल कैटेगरी में अप्लाइ किया है। 
 
देखने वाली बात है कि क्या राजामौली की टीम ऑस्कर पुरस्कार हासिल कर पाती है या नहीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आयुष शर्मा ने अपनी अनटाइटल फिल्म का टीजर किया शेयर, दमदार अंदाज में नजर आए एक्टर