Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रणवीर सिंह ने ट्व‍ीट कर पूछा 'Whattis mobile number', नागपुर पुलिस ने दिया मजेदार जवाब

रणवीर सिंह ने ट्व‍ीट कर पूछा 'Whattis mobile number', नागपुर पुलिस ने दिया मजेदार जवाब
, गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (18:42 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को अपने मजाकिया और एनर्जेटिक अंदाज के लिए जाना जाता है। रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके मजेदार पोस्ट को खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में उनके एक फोटो पर नागपुर पुलिस ने चुटकी ली है।

तस्वीर में रणवीर सिंह हाथ में टेलीफोन लिए हुए थे। ट्विटर पर रणवीर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए 1999 में आई फिल्म 'हसीना मान जाएगी' का 'वॉट इस मोबाइल नंबर…?' गाने के बोल लिखे।
 
तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'व्हाट इज मोबाइल नंबर? व्हाट इज योर स्माइल नंबर? व्हाट इस योर स्टाइल नंबर? करूं क्या डायल नंबर?' रणवीर के इस ट्वीट पर नागपुर पुलिस ने मजेदार ट्वीट किया।
 
नागपुर पुलिस ने उनके ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए मोबाइल नंबर 100 बताया, साथ में एक टेलीफोन इमोजी भी है। नागपुर पुलिस द्वारा पोस्ट किए इस ट्वीट को खूब पसंद किया जा रहा है।
 
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे डायरेक्टर कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में काम कर रहे हैं। फिल्म में वह कपिल देव का किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

खेल के पीछे का खेल देखने के लिए हो जाइए तैयार... दिसंबर में रिलीज होगा ‘इनसाइड एज 2’