Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' के लिए राजकुमार राव ने चार्ज की इतनी मोटी फीस!

'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' के लिए राजकुमार राव ने चार्ज की इतनी मोटी फीस!
, बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (12:21 IST)
राजकुमार राव बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। राजकुमार ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' को लेकर राजकुमार सुर्खियों में थे।

 
अब खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म के लिए राजकुमार ने मोटी रकम चार्ज की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 15 करोड़ रुपए की फीस ली है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ हुमा कुरैशी नजर आएंगी। 
 
webdunia
बताया जा रहा है कि 2010 में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने के बाद राजकुमार ने बहुत लंबा सफर तय किया है। उनकी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और उनके अभिनय की सराहना हुई है। राजकुमार टियर-2 स्टार्स की कैटेगिरी से बाहर निकलने में कामयाब रहे हैं।
 
'रूही' और नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की रिलीज के बाद राजकुमार को फिल्म इंडस्ट्री में एक सेलिब्रिटी का दर्जा हासिल हुआ है। बताया जा रहा है कि हालिया फिल्मों की सफलता के बाद राजकुमार ने अपनी फीस बढ़ा दी है। हालांकि फिल्मों के लिए राजकुमार की फीस में बढ़ोतरी से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
राजकुमार की इस फिल्म का नाम आर डी बर्मन के मशहूर कैबरे सॉन्ग 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' से लिया गया है। 1971 में आई फिल्म 'कारवां' में इस आइटम नंबर को मशहूर अभिनेत्री हेलन पर फिल्माया गया था। इस फिल्म को 'मर्द को दर्द नहीं होता' के निर्देशक वासन बाला द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
 
'मोनिका ओ माय डार्लिंग' के अलावा राजकुमार राव जल्द ही 'हम दो हमारे दो' और 'बधाई दो' में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले ही राजकुमार ने 'बधाई दो' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ लीड रोल में भूमि पेडनेकर नजर आएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स