Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Coronavirus : वर्चुअल कॉफी डेट पर जाएंगी परिणीति चोपड़ा, फंड जुटाकर 1000 परिवारों की करेंगी मदद

Coronavirus : वर्चुअल कॉफी डेट पर जाएंगी परिणीति चोपड़ा, फंड जुटाकर 1000 परिवारों की करेंगी मदद
, बुधवार, 6 मई 2020 (16:08 IST)
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कोरोना संकट की घड़ी में एक कदम और आगे बढ़ाया है। परिणीति दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए गिवइंडिया के ‘मिशन: राशन किट’ के लिए धन जुटा रही हैं। इसके तहत परिणीति कुछ लोगों के साथ वर्चुअल कॉफी डेट पर जाएंगी। उनकी इस वर्चुअल डेट से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल 1000 दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को राशन देने के लिए किया जाएगा।

परिणीति चोपड़ा के कैंपेन की इस राशन किट में दाल, चावल, आटा, नमक, मसाला, चाय, चीनी, तेल वगैरह होगा। एक राशन किट से कम से कम 4 सदस्यों वाले परिवार को भरपूर खाना मिल सकेगा। इस राशन किट को महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और तमिलनाडु में बांटा जाएगा।
 

परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की एनजीओ फैनकाइंड के जरिए डोनेशन जुटा रही हैं। परिणीति कहती हैं कि हमारे देश में कोरोनो वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन के दौरान लाखों दिहाड़ी मजदूर कमा नहीं पा रहे हैं और उनको दो वक्त की रोटी के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  इसलिए फैनकाइंड, गिवइंडिया और मैं ऐसे परिवारों की मदद करने के लिए साथ आए हैं।

इससे पहले अर्जुन कपूर भी वर्चुअल डेट के जरिये धनराशि जुटाकर 300 दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों की मदद कर चुके हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अंतरिक्ष में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करेंगे टॉम क्रूज, नासा से चल रही बातचीत!