Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मोनोकिनी पहन पूल में उतरीं जाह्नवी कपूर, हॉट अंदाज में दिए जमकर पोज

मोनोकिनी पहन पूल में उतरीं जाह्नवी कपूर, हॉट अंदाज में दिए जमकर पोज
, रविवार, 23 जनवरी 2022 (12:59 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
webdunia
बीते कुछ दिनों में जाह्नवी अपनी कई हॉट बिकिनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। अब एक बार फिर जाह्नवी ने कड़ाके की ठंड में अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देख फैंस के पसीने छूट गए हैं।
 
webdunia
इन तस्वीरों में जाह्नवी ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहने पूल में स्विमिंग करते नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप और ओपन हेयर में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
जाह्नवी कपूर अलग-अलग अंदाज में पानी के अंदर पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
बता दें कि जाह्नवी कपूर हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गई थीं। उनकी बहन खुशी कपूर भी इस महामारी का शिकार हुई थीं। दोनों बहनों ने होम आइसोलेशन में कोरोना से जंग लड़ी थीं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं। वह जल्द ही आनंद एल रॉय की फिल्म 'गुड लक जेरी' और दोस्ताना 2 में दिखेंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राज और डीके की कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज में काम करेंगे राजकुमार राव, कभी न देखे गए अवतार में आएंगे नजर