Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

10000 लड़कियों को पछाड़ कर सान्या मल्होत्रा ने हासिल की थी 'दंगल'

10000 लड़कियों को पछाड़ कर सान्या मल्होत्रा ने हासिल की थी 'दंगल'

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (14:30 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा 25 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सान्या ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। लेकिन इस फिल्म के लिए सान्या मल्होत्रा को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। ग्रैजुएशन पूरा करने के बाद सान्या एक्ट्रेस बनने के लिए दिल्ली से मुंबई आ गई थीं। यहां सान्या को काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

 
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सान्या मल्होत्रा ने कई टीवी एड में काम किया। एक वक्त ऐसा भी आया जब सान्या के पास कोई काम नहीं था। सान्या ने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के लिए भी ऑडिशन दिया था, लेकिन वह रिजेक्ट हो गई थीं।
 
webdunia
सान्या मल्होत्रा ने जब दंगल के लिए ऑडिशन दिया तो उनके साथ 10 हजार लड़कियों ने भी इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि सान्या मल्होत्रा ने बाजी मार ली। दंगल के बाद सान्या ने आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में इंटर्न के तौर पर भी काम किया। 
 
सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में बतौर कोरियोग्राफर काम किया था। सान्या लूडो और बधाई हो जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शिल्पा शेट्टी ने जीता 'बिजनेस वीमेन आइकॉन ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड