Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन देखकर चौंके दर्शक

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन देखकर चौंके दर्शक

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 29 जुलाई 2023 (11:53 IST)
Dharmendra and Shabana Azmi Kissing Scene: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी' की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट-रणवीर सिंह के साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदार में हैं।
 
फिल्म में आलिया और रणवीर की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को भा रही है। लेकिन फिल्म में 87 साल के धर्मेंद्र और 72 साल की शबाना आजमी का लिपलॉक सीन देखकर हर कोई हैरान हो गया है। धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच का यह इंटीमेट सीन काफी चर्चा में है। 
 
सोशल मीडिया पर हर कोई सिर्फ धर्मेंद्र और शबाना के किसिंग सीन की चर्चा कर रहा है। वहीं धर्मेंद्र ने भी इस सीन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने एक न्यूज की हेडलाइन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनके किसिंग सीन का जिक्र है। 
 
webdunia
इसके साथ धर्मेंद्र ने लिखा, 'दोस्तों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी... कृपया फिल्म देखें और बताएं, इस उम्र में आपका धरम अपना किरदार निभाने में कितना सफल है।' 
 
बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने रिलीज के पहले दिन 11.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के जरिए करर जौहर ने लंबे समय बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Happy Birthday : संजय दत्त के 5 यादगार किरदार और फिल्में