Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने दिया रिएक्शन, राजोशी बोलीं- आपको आशीर्वाद मिले...

आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने दिया रिएक्शन, राजोशी बोलीं- आपको आशीर्वाद मिले...

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 26 मई 2023 (15:21 IST)
Ashish Vidyarthi second marriage: बॉलीवुड के मशहूर विलेन आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। आशीष ने अपने से 10 साल छोटी गुवाहाटी की रुपाली बरुआ संग कोर्ट मैरिज की है। आशीष की पहली शादी राजोशी बरुआ से हुई थीं। राजोशी कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। आशीष और राजोशी का एक बेटा भी है।
 
आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी पर उनकी पहली पत्नी राजोशी ने अपना रिएक्शन दिया है। राजोशी ने इंस्ट्राग्राम पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं जिससे साफ पता लग रहा है कि वो इन खबरों से टूट गई हैं। वह खुद संभालने की कोशिश कर रही हैं।
 
webdunia
राजोशी की पहली पोस्ट में लिखा है, याद रखें सही व्यक्ति आपसे यह सवाल नहीं करेगा कि आप उनके लिए क्या मायने रखते हैं। वे वह काम कभी नहीं करेंगे, जिससे आपको दर्द होगा क्योंकि उन्हें यह बात पता होगी।
 
webdunia
वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने किसी चीज को लेकर ज्यादा सोचने की वजहों को खत्म करके अपनी जिंदगी में शांति पाने की बात की है। पोस्ट में लिखा है, हो सकता है कि अधिक सोचना और शक अभी आपके दिमाग से बाहर निकल गया हो। हो सकता है कि क्लैरिटी ने कन्फ्यूजन की जगह ले ली हो। हो सकता है कि शांति और धीरज आपकी जिंदगी को भर दे। आप काफी लंबे समय से मजबूत बने हुए हैं और अब वक्त आ गया है कि आपको आशीर्वाद मिले। क्योंकि आप ये डिजर्व करते हैं।
 
बता दें कि आशीष विद्यार्थी ने कोलकाता की फैशन बिजनेस से जुड़ीं रूपाली बरुआ से शादी रचाई। आशीष विद्यार्थी ने कोलकाता में शादी की है। इस दौरान उनके बेहद करीबी मित्र और परिवार के लोग ही शामिल हुए। बताया जा रहा है कि आशीष एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ट्रेवल डेस्टिनेशन्स : जून माह में कहां घूमने जा सकते हैं? गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 7 जगहें