Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मोदी की रैली नीतीश के साथ, क्यों खुश हैं ‍चिराग पासवान

मोदी की रैली नीतीश के साथ, क्यों खुश हैं ‍चिराग पासवान
, शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (15:38 IST)
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपने पिता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के लिए आभार जताया है।
 
मोदी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सासाराम में आयोजित अपनी पहली रैली में रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह को याद किया। लोजपा बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग चुनाव मैदान में है।
 
जमुई से सांसद चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी बिहार आते हैं और पापा को एक सच्चे साथी के जैसे श्रद्धांजलि देते हैं। यह कहना कि पापा की आखिरी सांस तक वे साथ थे, मुझे भावुक कर गया। एक बेटे के तौर पर स्वाभाविक है। पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह व सम्मान देख कर अच्छा लगा। प्रधानमंत्रीजी का धन्यवाद।'

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

महामारी के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार में हो सकती है देरी