Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Bihar Election: BJP ने दूसरे चरण के लिए जारी की 46 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

Bihar Election: BJP ने दूसरे चरण के लिए जारी की 46 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट
, रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (17:20 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी अब तक 75 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

प्रदेश के मंत्री नंदकिशोर यादव (पटना साहिब से विधायक) और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा को भाजपा ने टिकट दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को यहां हुई थी। इसके बाद आज सूची जारी की गई।
 
भाजपा राज्य में जद (यू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को भी शामिल किया गया है।

भाजपा 243 सदस्यीय विधानसभा में 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अपने कोटे की 11 सीटें वीआईपी को दी हैं। जद (यू) 115 सीटों पर किस्मत आजमाएगी और उसने अपने कोटे की सात सीटें ‘हम’ के लिए छोड़ी हैं।
 
बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में विधानसभा चुनाव है। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना महामारी में फीका नहीं पड़ेगा नवरात्रि का उल्लास, होंगे ऑनलाइन गरबे