Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Bleach At Home : तीज के मौके पर जरूर करें ब्लीच, लेकिन इन 10 बातों का भी रखें ख्याल

Bleach At Home : तीज के मौके पर जरूर करें ब्लीच, लेकिन इन 10 बातों का भी रखें ख्याल
चेहरे की रंगत निखारने के लिए घर पर ही ब्लीच करना सबसे आसान तरीका है जिसे कई महिलाएं व लड़कियां अपनाती हैं। लेकिन ब्लीच करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातें पता होनी चाहिए, आइए जानें -
 
1. चेहरे को साफ-सुथरा व कांतिमय बनाने के लिए 'ब्लीच' एक बेहतर विकल्प है। ब्लीच आपकी त्वचा के अनचाहे बालों को छिपाने के साथ ही त्वचा में सोने सा निखार भी लाता है।
 
2. ब्लीच का इस्तेमाल हाथ, पैर व पेट पर भी वेक्स के विकल्प के रूप में किया जा सकता है।
 
3. ध्यान रहे ब्लीच में अमोनिया की मात्रा निर्देशानुसार ही मिलाए। इसमें अमोनिया की अधिक मात्रा आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती है।
 
4. इसे लगाते समय बस इस बात का जरूर ध्यान रखें कि यदि यह आंखों के ऊपर लग गया तो बहुत अधिक नुकसानदेह हो सकता है। बेहतर होगा कि आप इसे आंखों व आई ब्रो पर नहीं लगाएं।
 
5. वहीं फटाफट तैयार होने के लिए ब्लीच बेहतर विकल्प है।
 
6. आजकल बाजार में कई प्रकार की कंपनियों के ब्लीच उपलब्ध हैं, जिनके ट्रायल पैक का इस्तेमाल कर आप उन्हें अपनी स्कीन पर आजमा सकती है।
 
7. बॉक्स पर दिए गए निर्देशानुसार ही ब्लीच क्रीम में अमोनिया पावडर की मात्रा डालें।
 
8. क्रीम और पावडर के इस मिश्रण को पहले कोहनी पर या अन्य जगह पर लगाकर देखें।
 
9. त्वचा में अधिक जलन होने पर मिश्रण में क्रीम की मात्रा बढ़ाएं।
 
10. हमेशा ब्रांडेड कंपनी का ही ब्लीच इस्तेमाल करें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पुरानी व्यवस्थाओं के बीच नया खाका लाल किले से बड़ा संदेश