Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बलिया कांड के आरोपी के समर्थन में सोशल मीडिया पर मुहिम, MLA भी पक्ष में

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (18:40 IST)
बलिया हत्याकांड के बाद बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मीडिया को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि एक तरफा रिपोर्ट दिखाई जा रही। अगर किसी की मां, बहन और भाभी को पीटा जाए तो फलस्वरूप प्रतिक्रिया होती है। धीरेंद्र अगर आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाता तो उसके परिवार और पक्ष के काफी लोग हताहत होते। आरोपी पक्ष के 6-7 लोग घायल हैं, उनकी तरफ किसी का ध्यान नही गया। 
 
विधायक सुरेंद्र के इस बयान के बाद यह कहा जा सकता है कि चोरी और सीना जोरी है या विधायक संविधान और कानून को नही जानते हैं या फिर उनका अपना कबीला कानून है।
 
भाजपा का सक्रिय सदस्य है आरोपी : बैरिया विधायक ने जिस तरह सीना ठोंकते हुए कहा कि वह उनका सहयोगी है, भाजपा का सक्रिय सदस्य है। धीरेंद्र ने पूर्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कर्मठ सहयोगी की भूमिका अदा की है। 
 
गुरुवार को जिले में 46 वर्षीय जयप्रकाश की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस हत्याकांड पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
 
आरोपी धीरेंद्र सिंह को लेकर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का एक बयान सामने आया है, जिसमें वह आरोपी का बचाव करते नजर करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र अगर गोली नहीं चलाता तो उसके परिवार के दर्जनों लोग मारे जाते।
 
दूसरे पक्ष को भी सुनें : उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी पक्ष के कई लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पीड़ा भी अधिकारियों और मीडिया को सुननी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गोली चलाने की घटना निंदनीय है।
 
बलिया की जनता और प्रशासन से कहता हूं कि दोनों पक्षों को सुना जाए और जिसकी गलती है उसे सजा मिले। अगर किसी ने किसी को गोली मारी है तो उसे भी सजा मिले, लेकिन जिन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए लोगों को घायल किया है, उन पर भी एक्शन होना चाहिए।

...तो पूरे बलिया को हिलाकर रख देंगे : वहीं, इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर भी वॉर शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने आरोपी के समर्थन में उतर आए हैं और सोशल साइट पर अपने कमेंट पोस्ट करते हुए तल्ख शब्दों में लिखा है कि यदि दुर्जनपुर घटना में रिटायर्ड फौजी ऑफिसर के ऊपर प्रशासन कुछ कार्रवाई करता है, तो पूरे बलिया जिले को हिलाकर रख देंगे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments