Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हॉकी के मैदान को छोड़कर रशेल लिंच बनी नर्स

हॉकी के मैदान को छोड़कर रशेल लिंच बनी नर्स
, गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (18:29 IST)
पर्थ। कोरोना वायरस महामारी ने इस साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का रशेल लिंच का सपना तोड़ दिया लेकिन यह ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी खिलाड़ी अब नर्स के रूप में अपने देश की सेवा कर रही है। 
 
ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम की गोलकीपर लिंच एक रजिस्टर्ड नर्स है। टोक्यो ओलंपिक अब अगले साल होंगे लिहाजा लिंच ने दो कोविड-19 क्लीनिक में नर्स के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 
 
वह पहले भी हफ्ते में एक दिन ‘न्यूरो रिहैबिलिटेशन वार्ड’ में काम करती थी।ऑस्ट्रेलिया में अभी तक 5000 से ज्यादा मामले पाए जा चुके हैं और 24 लोग मारे गए हैं। दुनिया भर में करीब 940000 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ICC विश्वकप 2011 के फाइनल में धोनी के छक्के के जिक्र पर भड़के गंभीर