Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Russia Ukraine War Timeline: यूक्रेन के खिलाफ व्लादिमीर पुतिन ने कैसे दिया हमले को अंजाम

Webdunia
गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (19:38 IST)
मॉस्को। रूस और यूक्रेन में घमासान युद्ध चल रहा है। गुरुवार तड़के शुरू युद्ध हुआ और यूक्रेन में तबाही के मंजर दिखाई देने लगे। आखिर व्लादिमीर पुतिन ने हमले की योजना कैसे बनाई। पढ़ें टाइमलाइन- 
 
सुबह 4.52 बजे : यूक्रेन पर अधिक साइबर और विनाशकारी मैलवेयर से हमले हुए।
8.22 बजे : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया: ‘अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति को एक मौकें दें।’
 
8.30 बजे : व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस पूर्वी यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाएगा। उन्होंने चेताया कि अगर रूस की कार्रवाई में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप की कोशिश की गई तो इसके ‘परिणाम ऐसे होंगे जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे।’
 
9.04 बजे : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर ‘अकारण व अनुचित’ हमले की निंदा की और संकल्प लिया कि विश्व रूस को जवाबदेह ठहराएगा।
 
9.19 बजे : भारत ने तत्काल तनाव कम करने और आगे ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आह्वान किया जिससे रूस-यूक्रेन संकट और खराब हो।
ALSO READ: विदेशी स्टूडेंट बोले, हमारे साथ यूक्रेन ने धोखा किया, हमें रूसी सैनिकों के सामने शील्‍ड बनाने के लिए जबरदस्‍ती रोक लिया
9:47 बजे : यूक्रेन के शहरों ओदेसा, खार्किव में विस्फोटों की आवाज़ें सुनाई दींं।
 
10. 29 बजे : रूस की सेना ने कहा कि उसने यूक्रेन के एयर बेस और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
 
10.34 बजे : यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ घोषित किया और रूस के हमले के मद्देनजर नागरिकों से नहीं घबराने का आग्रह किया।
 
11.23 बजे : यूरोप ने यूक्रेन के आसपास हवाई क्षेत्र में खतरे को लेकर चेताया।
 
11.30 बजे : चीन ने यूक्रेन मुद्दे में शामिल सभी पक्षों से सयंम बरतने का आग्रह किया।
 
दोपहर 12.18 बजे: रूसी सेना ने कहा कि उसने यूक्रेन के हवाई रक्षा प्रणाली व एयरबेस को तबाह किया।
 
12.30 बजे : पुतिन ने कहा कि विशेष सैन्य अभियान का मकसद यूक्रेन को सैन्य प्रभाव से मुक्त बनाना है।
 
1.16 बजे : यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने कहा कि संघ रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है।
ALSO READ: Russia Ukraine War: यूक्रेन ने 2 रूसी सैनिक पकड़ने का किया दावा, ओडेसा शहर में रूस ने मचाई तबाही, नाटो के 100 हेलीकॉप्टर अलर्ट पर
2. 40 बजे : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने विश्व नेताओं से रक्षा सहायता मुहैया कराने और रूस से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र की रक्षा करने में मदद करने का आग्रह किया।
 
3.21 बजे: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि उनके देश ने हमले के बाद रूस से राजनयिक रिश्ते तोड़ दिए हैं।
 
3.32 बजे : यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा कि रूस के हमले में अबतक 40 लोगों की जान जा चुकी है। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, शुरुआती तेजी के बाद खोई बढ़त

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments